राजगढ जिले के नरसिंहगढ विधानसभा क्षेत्र की 26 सहकारी संस्थाओं में की गई 40 अवैध नियुक्तियों के संबंध में दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई एवं व्यय की गई राशि की वसूली के निर्देश दिए गए हैं। उप आयुक्त सहकारिता ने उक्त निर्देश सहकारी निरीक्षक एवं प्रशासक पैक्स समस्त शाखा नरसिंहगढ बोडा एवं तलेन श्री बी.एल. यादव तथा सहकारी निरीक्षक व प्रशासक पैक्स समस्त शाखा कुरावर श्री प्रेमराज ढोके को दिए हैं।
सहकारी संस्थाओं में अवैध नियुक्ति का मामला दोषी कर्मचारियों पर कार्यवाही एवं वसूली के निर्देश