तलेन - (सतीश यादव ) मंगलवार को दोपहर में बे मौसम हुई बारिश व ओला वृष्टि से खेतों में खड़ी किसानों की फसल गेंहू सरसो रायड़ा धनिया मंसूर लहसुन व प्याज में भारी नुकसान हुआ खेतो में खड़ी व निकली हुई फसलों पर बारिश व ओला वृष्टि से नुकसान हुआ यह ओला वृष्टि लगभग 20 से 30 मिनिट तक लगातार होती रही जिसमे 10 ग्राम से 100 ग्राम तक के ओले गिरे गेहू बालिया टूट गयी व फसल लेट गयी जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा वही किसानों ने मध्यप्रदेश सरकार से फसलों का सर्वे कर जल्द जल्द मुवावजे की मांग की है ।