तलेन / राजगढ़ - आम आदमी पार्टी के द्वारा जिले में बेमौसम ओलावृष्टि होने के कारण किसानों की फसले गेहूं, चना, मसूर, प्याज, लहसुन, रायडा आदि पूर्णता नष्ट हो गई और कई किसानों की लटकती फसले खेतों में पड़ी हुई थी जो काली पड़ने लगी एवं सडने एवं दागी होने लगी किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है ऊपर से बेमौसम ओलावृष्टि के कारण किसानों के सामने महासंकट पैदा हो गया है आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि 1. किसानों को राजस्व अधिनियम 6/4 के अंतर्गत सर्वे करवाकर तत्काल मुआवजा दिया जाए । 2. प्रधानमंत्री फसल बीमा का भी लाभ दिया जाए एवम वर्ष 2019 एवम 2022 का भी असल बीमा आज तक नही दिया वह भी दिया जाए ! आम आदमी पार्टी द्वारा यह भी बताया गया कि अगर 10 दिन के अंदर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो विशाल आंदोलन किया जाएगा इसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा। ज्ञापन देनेवालों में जिला सचिव देवी सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी, ब्लॉक प्रभारी दिलीप सिंह कुशवाह, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश पुष्पद, ब्लॉक अध्यक्ष दौलतपुरा विजयपुरिया, ब्लॉक अध्यक्ष मनीष मालवीय, ब्लॉक प्रभारी दीपक मेवाडे, ब्लॉक प्रभारी रामनारायण मंडलोई, हेमराज केवट, प्रेम जैसवाल, राधेश्याम नगर ब्लाक अध्यक्ष छापीहेड़ा आदि मौजूद रहे।