तलेन रविवार को नगर तलेन में भाजपा सांसद प्रत्याशी राजगढ़ रोडमल नागर व क्षेत्रीय विधायक में मोहन शर्मा की उपस्थिति में तलेन मंडल की सेक्टर बैठक वातरे मैरिज गार्डन में संपन्न हुई। रोडमल नागर ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब मिलकर एक बड़े उद्देश्य के लिए कार्य कर रहे हैं। हम केवल एक सांसद बनाने के लिए काम कर रहे ऐसा नहीं है। सरकार बनाने काम कर रहे ऐसा नहीं है। सांसद बनेगा, सरकार बनेगी वो सब होगा लेकिन इसके ज्यादा भी मायने हैं । इससे बड़ा भी संदेश है उस संदेश के लिए हमें देश में अलख जगाना है। वहीं लोकसभा प्रभारी जगदीश नागर ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमो की रूप रेखा सभी के सामने बताई। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी न प अध्यक्ष नारायण सिंह यादव सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सेकडो की संख्या में ग्रामीण एवं तलेन के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे । कार्यक्रम के पश्यात सहभोज का आयोजन हुआ ।