तलेन तलेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम की सुविधा नहीं होने की वज़ह से मृतकों के परिजनों को शव के पोस्टमार्टम के बोड़ा व अन्य जगह ले जाना पड़ता है ऐसे में परिजनों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है तथा पोस्टमार्टम के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ता है। जबकि पहले डॉक्टर एस एन करोड़िया के कार्यकाल के दौरान तलेन अस्पताल में पोस्टमार्टम की सुविधा चालू थी। अब देखना होगा है नगर तलेन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पोस्टमार्टम की सुविधा कब प्रारंभ हो पायेगी।