तलेन (सतीश यादव )- नगर परिषद द्वारा नियमित सब्जी विक्रेताओ के लिए पूर्व परिषद अध्यक्ष सीमा संजय भट्टर के कार्यकाल मे शेड युक्त बाजार बनायीं गयी थी जिसका उपयोग वर्तमान सब्जी विक्रेताओं द्वारा नहीं किया जा रहा है वही सड़को पर ठेले व दुकाने लगा कर सब्जी विक्रय की जा रही है वही इसी तरह से सब्जी विक्रेताओ द्वारा पुलिस थाने के पीछे वाले मार्ग पर अवैध अतिक्रमण कर लगातार जाम की स्तिथि बनी रहती है वही इस तरह से आरक्षित जगह की उपेक्षा करके सब्जी विक्रेता अतिक्रमण कर सब्जी का कारोबार किया जाना नगर परिषद की निरंकुश कार्यप्रणाली को भी प्रदर्शित कर रहा है वही दूसरी और नगर मे आरक्षित जगह होने के बाद भी नगर परिषद के आलावा नायब तहसीलदार थाना प्रभारी नगर मे यातायात व अन्य व्यवस्था को ले कर इसी तरह की जनसुविधा वाली परामर्श को लेकर कतई गंभीर दिखाई नहीं देते है पूरी नगर सहित चौराहो पर अतिक्रमण का अम्बार लगा हुआ है