तलेन शुजालपुर शहर से मालवा के खुजनेर खाटू धाम को जा रही एक भव्य धन्यवाद निशान यात्रा का आगमन 27 मई सोमवार को तलेन मे आगमन हुआ जिसका भव्य स्वागत श्याम परिवार मंडल तलेन एवं सर्वोदय परिवार भव्य स्वागत किया गया वही सर्वोदय स्कूल मे रात्रि निशान यात्रियों के भोजन की व्यवस्था की गयी वरात्रि 9 बजे से बाबा श्याम की ज्योत जलाई गयी जिसमे भजन प्रवाहक देवेंद्र पतलावादा सतीश अग्रवाल चाटुखेड़ा दीपक शर्मा धामंदा व प्रशांत सोनी, नंदू पंवार, बसंत जैन ने भजनो की प्रस्तुतिया दी व रात्रि मे सर्वोदय महाविद्यालय संचालक लोकेश यादव ने बाबा की आरती की व प्रसाद वितरण किया गया वही श्याम परिवार मंडल तलेन द्वारा निशान यात्रा की विदाई बड़े पुल तक की वही इस यात्रा मे खुजनेर मंदिर पुजारी गिरी राज शर्मा का सानिध्य प्राप्त हुआ वही इस मोके दुबे जी,ओम यादव, अवधेश यादव राजू जैन, राजू सेन,, अंकित शर्मा, हर्षल अग्रवाल, अजय भटटर पंकज अग्रवाल माहि पाल राजपूत, मुकेश यादव सतीश यादव सहित कई श्याम प्रेमी उपस्थित थे.
निशान यात्रा का श्यामपरिवार मंडल तलेन ने किया स्वागत