तलेन शुक्रवार को पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी शुजालपुर ग्रामीण में कार्यरत कैलाश नारायण यादव की सेवानिवृत्ति पर पैतृक गांव लाटाहेडी में सेवानिवृत्त समारोह आयोजित किया गया। श्री यादव ने 39 साल का कार्यकाल पूर्ण निष्ठा और ईमानदारीके साथ पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। श्री यादव ने बिजली विभाग में कार्यरत रहते हुए अपने सारे कर्तव्यों का निर्वहन किया। इस सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में , सहकर्मीयो, मित्रजनों, रिश्तेदारों ने फूल मालाएं पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में नगर तलेन सहित आसपास क्षेत्र के लोग काफी संख्या में शामिल हुए।