तलेन [सतीश यादव ]नगर तलेन मे पचोर शुजालपुर रोड इकलेरा रोड सारंगपुर सहित बाजार एवं मोहल्लो मे सेकड़ो की संख्या मे गोवंश घूम रहे है यहाँ गो वंश सड़को पर आ जाते है जिसमे कई वाहन चालक के साथ गो वंश भी सड़क दुर्घटना के शिकार हो जाते है दरसल बारिश शुरू होने से खेतो मे बोवनी हो चुकी है ऐसे मे गोवंश ने सड़क व हाईवे को अपना आशियाना बना लिया है वही जगह जगह दर्जनों गो वंश के झुण्ड सड़क के साथ मोहल्लो मे देखे जा सकते है वही इनकी खाने की व्यवस्था नहीं होने पर प्लास्टिक व पन्नी खा कर अपना पेट भर रही है वही सड़क पर बैठे होने के कारण कई बार वाहन चालक हादसे का शिकार हो जाते है वही कई बार वाहनों की टककर से गोवंश घायल हो जाता है वही एक तरफ प्रदेश की मोहन सरकार बड़े बड़े कार्यक्रम कर गोवंश संरक्षण की बात कर रही है मगर नगर मे न तो सरकार के जिमेदार अधिकारी ना ही नगर जनप्रतिनिधियों का इस और ध्यान है वही किसानो का कहना फसले हो रही खराब किसान कहते है नगर सहित आसपास लगभग 500से ज्यादा गो वंश सड़क पर घूम रहा है खाने की तलाश मे यह गोवंश खेतो मे घुस कर फसलों को खा रहे है वही यह झुण्ड एक बार एक खेत की पूरी फसल नष्ट कर देता है जिसके लिए रात भर जागना व फसलों के आसपास बाड़ा लगाना पड़ रहा है आखिर कब इन मुक प्राणी की सुनवाई होंगी..
सड़को पर घूम रहा गोवंश आये दिन वाहन चालकों के साथ हो रही दुर्घटना, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान