बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता )-थाना अजड़ क्षेत्र में अज्ञात आरोपियों द्वारा कस्बा अंजड़ एवं देहात गांवों में अलग अलग मकानों में विगत दिनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। जिसके पश्चात थाना अंजड़ पुलिस द्वारा नगदी रूपये एवं सोने चांदी के आभूषण चोरी करने वाले अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबध्द कर विवेचना शुरू की गई। अज्ञात आरोपीयो की पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल पाटीदार व एस.डी.ओ.पी. बडवानी दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक गिरवरसिंह जलोदिया के द्वारा थाना अंजड़ पर माल व मुल्जिम की धर पकड़ एव पतारसी हेतु टीम बनाई गई तकनीकी माध्यम एवं मुखबिरों सें मिली जानकारी से आरोपी अनवर पिता कालु खां उम्र 35 साल निवासी खेरवा जागिर थाना मनावर जिला धार म.प्र. को टीम द्वारा दबिश देकर पकड़ा पुलिस रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ करने पर चोरी के चार प्रकरणों में खुलासा हुआ आरोपी अनवर द्वारा साथी आरोपी 1. अमजद पिता समिर बाजार जाति मुसलमान, 2. ताज पिता रूखडिया बंजारा जाति मुसलमान, 3. मोला पिता कालु बाजारा जाति मुसलमान सभी निवासी खेरवा जागिर थाना मनावर जिला धार के साथ कस्बा अंजड़ एवं देहात ग्रामों के मकानों में अलग अलग दिनांक को ताले तोड़कर सोना चांदी के आभूषण एवं नगदी रूपये चुराकर ले जाना स्वीकार किया चोरी में स्वंय के हिस्से का नगदी 71800/- रुपये एवं सोना चांदी के जेवर कुल किमती 2,91,900/- रु. का बरामद कराया है गिरफ्तार आरोपी अनवर को माननीय न्यायालय अंजड पेश किया गया । प्रकरण के फरार आरोपियों की तलाश जारी है थाना अंजड़ पुलिस द्वारा थाने के चोरी के प्रकरणों में आरोपियो की धर पकड़ एवं पतारसी सतत जारी है । आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक गिरवरसिंह जलोदिया थाना प्रभारी अंजड, उनि सुरेश मुवेल, उनि बी एस चौहान थाना अंजड़, उनि राजेन्द्र सोलंकी थाना अंजड़, उनि रितेश खत्री ( सायबर सेल ), प्रआर. 180 योगेश पाटील ( सायबर सेल ), सउनि दिलीप मुवेल थाना अंजड़, प्र आर 299 प्रकाश पाटीदार थाना अंजड़, आर. 618 बबन ठाकुर थाना अंजड़,आऱ. 650 दिलीप भवेल की सराहनीय भूमिका रही।
अंजड़, बड़वानी पुलिस ने किया चोरियों का खुलासा*