तलेन - सरस्वती शिशु मंदिर तलेन में स्वपोषी पूर्व छात्र समारोह अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्जल्वित कर किया। अतिथि स्वागत समिति परिवार व अतिथि परिचय रामकृष्ण यादव व केशव यादव ने करवाया। कार्यक्रम की भूमिका कार्यक्रम के संयोजक मुकेश चंदेल के द्वारा रखी गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद सिंह पवार (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख),मुख्य वक्ता अंकित कुमार शुक्ला (विभाग समन्वयक विभाग राजगढ़)विशेष अतिथि जगदीश प्रसाद यादव,रूपेश कुमार विश्वकर्मा,दिलवर यादव रहे।कार्यक्रम में पूर्व आचार्य, वर्तमान आचार्य का सम्मान समिति परिवार के द्वारा शाल व वस्त्र भेटकर किया। कक्षा 12 वीं, 10वीं, 8वी, 5वी में सर्वाधिक अंक प्राप्त भैया बहिनों को विद्यालय की ओर से 3100 रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।पूर्व आचार्य,पूर्व छात्र की समूहश:चर्चा सत्र का आयोजन भी किया गया।मुख्य वक्ता अंकित कुमार शुक्ला ने सरस्वती शिशु मंदिर व समाज में पूर्व छात्रों की भूमिका पर प्रकाश डाला। विद्यालय के व्यवस्थापक गौरीलाल यादव ने विद्यालय प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, व्यक्तिगत गीत बलवंत यादव, आभार कुंवर प्रवीण सिंह उमठ ने प्रकट किया। संचालन पूर्व छात्र भैया आशीर्वाद यादव ने किया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य रतन सिंह मालवीय,समिति परिवार,आचार्य परिवार,पूर्व आचार्य,पूर्व छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात सहभोज का आयोजन भी रखा गया।