बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता)- पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा ज़िला पुलिसकर्मियों को वैज्ञानिक एवं पेशेवर ढंग से विवेचना करने हेतु लगातार निर्देशित एवं प्रशिक्षित किया जा रहा है । साथ ही उत्कृष्ट विवेचना कर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीयो को कठोर दंड दिलवाने पर विवेचकों को तत्काल पुरस्कृत भी किया जा रहा है जिसके परिणामस्वरूप बड़वानी पुलिस द्वारा लगातार गंभीर प्रकरणों में कुख्यात बदमाशों को माननीय न्यायालय से कठोर दंड दिलवाने में सफलता प्राप्त की है पुलिस चौकी ओझर पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की 2 संदिग्ध व्यक्ति कस्बा औझर में नकली नोट चला रहे है सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस चौकी औझर प्रभारी सउनि सैय्यद शाकीर अली टीम गठित कर तत्काल मौके पर पहुचे जहां किराणा दुकान पर 1 संदिग्ध व्यक्ति खड़ा हुआ दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे पकड़ कर उसकी तलाशी ली गई, उसकी जेब से 2-2 सौ रूपये के भारतीय मुद्रा के नकली नोट मिलें। उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछते अपना नाम रविन्द्र पिता लल्ला हरिजन निवासी उमरपुरा जिला मुजफ्फर नगर(उ.प्र.) का बताया आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर अपने दूसरे साथी रिजवान पिता हासिम मुलेजार निवासी सिकराड़ा जिला मुजफ्फर नगर(उ.प्र.) का भी साथ होना बताया जो कुछ दूरी पर खड़ा था जिसे भी पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसकी तलाशी लेने पर भी भारतीय मुद्रा के 3 नोट 2-2 सौ रूपये के नकली प्राप्त हुए। आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे विभिन्न ग्रामों का दौरा कर महिला एवं बच्चों द्वारा संचालित दुकानों पर जाकर नकली नोट चलाते थे। उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस चौकी औझर थाना नागलवाड़ी पर अपराध क्रमांक 269/2021 धारा 289(ए) भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी रिजवान के कब्जे से उसके द्वारा खलघाट में किराए के कमरे में रखे हुए बैग से 28 नकली नोट 2-2 सौ रूपये के जप्त किए जो सभी नोट एक ही सीरिज के होना पाए गए। उक्त प्रकरण में विवेचक सैय्यद शाकीर अली द्वारा गंभीरता पूर्वक अनुसंधान कर माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय बड़वानी में चालान प्रस्तुत किया गया। विवेचक द्वारा की गई व्यवसायिक दक्षतापूर्ण विवेचना के चलते माननीय न्यायालय ने अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत प्रकरण में आरोपी रविन्द्र पिता लल्ला हरिजन निवासी उमरपुरा जिला मुजफ्फरनगर(उ.प्र.), रिजवान पिता हासिम मुलेजार निवासी सिकराड़ा जिला मुजफ्फर नगर(उ.प्र.) को 5-5 वर्ष के कठोर कारावास एवं 3000-3000 के अर्थदण्ड से दण्डित किया है । इस उत्कृष्ट विवेचना के लिए विवेचक सउनि सैय्यद शाकीर अली को पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक बड़वानी पुनीत गेहलोद ने बताया पुलिस की विवेचना में लगातार सुधार किया जा रहा है एवं वैज्ञानिक और पेशेवर बनाया जा रहा है जिसके चलते गंभीर प्रकरणों में उत्कृष्ट विवचेना कर सजा करवाने वाले विवेचकों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जा रहा है। *यहा यह उल्लेखनीय है कि उत्कृष्ट विवेचना के लिए सभी विवेचकों को सम्मानित किया जा रहा है। इसका कारण यह है कि बड़वानी पुलिस द्वारा कई आपराधिक प्रकरणों में सजायाबी का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है।*
जाली नोट बेच कर बड़वानी जिले की जनता को ठगने वाले उत्तर प्रदेश के 2 कुख्यात आरोपियों को न्यायालय ने सुनाई 5-5 वर्ष के कठोर कारावास की सजा*