बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता)- महेश्वर के विधायक राजकुमार मेव द्वारा भव्य माहिष्मति कावड़ यात्रा में लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल शामिल हुए उन्होंने कावड़ियो को संबोधित करते हुए कहा। भगवान शिव के भक्तों की भक्ति और श्रद्धा का पवित्र महीना है श्रावण। और कांवड़ यात्रा इस भक्ति का अद्वितीय प्रतीक है। यह यात्रा समरसता और समानता का प्रतीक है, जहाँ सभी हिंदू समाज के लोग एक साथ आकर भगवान शिव की भक्ति में लीन होते हैं। भगवा वस्त्र धारण किए हुए कावड़िए इस पवित्र माहौल की जीवंतता को दर्शाते है। सभी भक्तों के मन में उत्साह, उल्लास, और भक्ति का भाव कांवड़ यात्रा को एक विशेष महत्व देता है। यह यात्रा न केवल धार्मिक भावना का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता और अखंडता का भी प्रतीक है। शिव जी की भक्ति में लीन भक्तों की शक्ति, उत्साह और समर्पण की यह यात्रा वास्तव में अद्वितीय और प्रेरणादायक है। यह शिव भोले की महिमा और उदारता का प्रमाण है कि उनके भक्त उनके प्रति इस गहरे भाव और श्रद्धा से जुड़े हुए हैं। इस अवसर पर महेश्वर में केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, प.पूज्य गुरुदेव योगेश जी महाराज,जुलवानियां में यात्रा संयोजक अजय यादव, जितेंद्र यादव,दीपक शर्मा, राजीव पटेल,उपस्थित रहे वहीं ओझर कावड़ यात्रा समिति के गौरव शर्मा, संतोष यादव सहित समस्त शिव भक्त श्रद्धालु अन्य जनप्रतिनिधि, उपस्थित रहे।