बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता):- आगामी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर होने वाले घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले भर में अनेक कार्यक्रम सम्पन्न किये जा रहे है। तिरंगा अभियान के तहत जिला भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले द्वारा राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया। जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले ने बताया कि प्रदेश संगठन से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार तिरंगा अभियान की जिले भर में पिछले 9 अगस्त से शुरुआत की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य आमजनो को राष्ट्रीय पर्व से जोड़कर उनमें राष्ट्र के प्रति जनजागरण लाना है तथा आमजनो को जोड़ना है। उक्त अभियान के तहत जिले में अनेक जगहों पर मण्डल स्तर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है जिसमे हर जिले के अनेक नगरो, शहरों व ग्रामो में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, कार्यकताओ द्वारा घर-घर तिरंगा लगाया जा रहा है साथ सभी मण्डलों में महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जा रहा है तथा 14 अगस्त को भारत के विभाजन विषय पर जगह-जगह संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। वही स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर प्रमुख स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।