तलेन -संस्कार कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल तलेन में निशुल्क नेत्र परीक्षण का आयोजन किया गया। विद्यालय में कृष्णा आई केयर सेंटर द्वारा नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 1 से लेकर 12 तक के छात्र-छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया गया l तथा उनके निदान हेतु उपाय बताए गए एवं उनसे कहा गया कि वह पौष्टिक आहार के साथ-साथ फल व हरी सब्जियों का अवश्य सेवन करें ताकि आपकी आंखें निरोगी रहे l विद्यालय में कृष्णा आई केयर सेंटर के संचालक गणेश शर्मा, सहायक दीपक मालवीय, पंकज यादव के द्वारा बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया l इस अवसर पर स्कूल संचालक देव सिंह यादव ने बच्चों को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि समय पर आंखों की जांच कराते रहना चाहिए ताकि बाद में बड़ी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके बाद सभी का आभार संस्था प्रभारी पवन यादव द्वारा किया गया l