तलेन मंगलवार को वाल्मीकि समाज ने गोगानवमी के उपलक्ष्य में निशान छड़ी की शोभायात्रा नगर तलेन में निकाली गई। डीजे ढोलो के साथ निकली यहां छड़ी निशान शोभा यात्रा वाल्मीकि मोहल्ले से प्रारंभ हुई जोकि नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए उगल नदी पहुंचीं । इस बीच नगर में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत कर निशान छड़ी की पूजा की गई। उगल नदी पर पूजा अर्चना के बाद छड़ी निशान शोभा यात्रा का समापन हुआ। इस छड़ी निशान शोभा यात्रा में ताराचंद वाल्मीकि, रामपाल वाल्मीकि मनोज वाल्मीकि, बबलू, अजय वाल्मीकि, मनोज यादव ,रामकृष्ण यादव , धर्मेंद्र यादव चौधरी सहीत नगर के कई वरिष्ठ जन मौजूद रहे ।