तलेन - संस्कार कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम व मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने कान्हा राधा का रूप धारण किया। इस अवसर पर बच्चों ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। व कान्हा की विभिन्न बाल लीलाओं का मंचन किया। इसके बाद मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें की बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सुचारू संचालित करने के लिए प्राइमरी विभाग प्रभारी माया जैन, संगीता यादव , सोना रूहेला, रानी यादव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन गोवर्धन लववंशी ने किया तथा इस अवसर पर बच्चों को संस्था संचालक देव सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा की कृष्णा से हमें ज्ञान के साथ-साथ मनोरंजन व अनुशासन की शिक्षा मिलती है जिस कार्य को जिस समय पर करना है उसे उसी समय पर करना चाहिए क्योंकि समय निकलने के बाद वापस नहीं आता। कार्यक्रम का आभार स्कूल प्रभारी पवन यादव ने किया।
संस्कार कान्वेंट स्कूल में हुआ मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन