राजगढ़ आज जिला पुलिस कंट्रोल रूम राजगढ़ में पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा (भापुसे) के कुशल निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री आलोक कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के प्रत्येक थाना से दो - दो कर्मचारियो को सीसीटीवी CHMS पोर्टल का रखरखाव रखने के लिए एवं टिकट पोर्टल संबंधी प्रशिक्षण पुलिस नियंत्रण कक्ष राजगढ़ में उपनिरीक्षक सर्जन मीणा , उप निरीक्षक आर एन भिलाला ,आरक्षक अभिषेक मीणा ,आरक्षक गिरिराज वर्मा व आरक्षक धर्मेंद्र मेवाडा द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर प्रशिक्षण दिया गया।
राजगढ़ पुलिस के समस्त थाना से दो-दो कर्मचारियों को थाना सीसीटीवी रखरखाव, टिकट पोर्टल सीएचएमएस, रिकॉर्डिंग संधारित करने के संबंध में कंट्रोल रूम जिला मुख्यालय राजगढ़ में प्रशिक्षण दिया गया*