भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज मंत्रालय के वल्लभ उद्यान में आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए और दो मिनिट का मौन रखा। इस अवसर पर मंत्रि-परिषद के सदस्य, प्रशासकीय अधिकारी एवं मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।