*बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता)* – खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र पटेल ने आज सांसद सेवा केंद्र, बड़वानी में सुदूर क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। इस अवसर पर सांसद ने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा उठाई गई समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। सांसद सेवा केंद्र पर लोगों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी समस्याएं सामने रखीं, जिनमें बुनियादी सुविधाओं की कमी, सड़क निर्माण, जल , स्वास्थ्य सेवाएं, और बिजली से संबंधित आदि समस्याएं शामिल थीं। सांसद पटेल ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए और कहा कि वे जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए, हर संभव समाधान की दिशा में काम करेंगे। सांसद गजेंद्र पटेल ने कहा - जनता का विश्वास और समर्थन ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है। क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है, और हम इसके लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। हर एक समस्या का समाधान हमारा लक्ष्य है और लोकसभा क्षेत्र के परिवारजनों के हित इस दिशा में निरंतर काम करते रहेंगे। सांसद सेवा केंद्र पर विभिन्न पंचायतों और क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने भाग लिया और सांसद से सीधी बात कर अपनी समस्याओं का समाधान पाया। सांसद पटेल ने इस अवसर पर यह भी कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि सुदूर क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सीधे सुना जा सके और उनका समाधान किया जा सके। अंत में सांसद ने सभी से अपील की है की वह सांसद सेवा केंद्र का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखें ताकि उनके निराकरण में तेजी लाई जा सके।