सारंगपुर - [ सतीश यादव ] सारंगपुर में बिना अनुमति लग रहे मीना बाजार मेला को बंद करने के लिए सकल हिन्दू समाज के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक महोदयएवं कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया. ज्ञापन में सकल हिंदू समाज ने कहा कि ऐसे मेलों के बिना अनुमति आयोजन से सार्वजनिक व्यवस्था एवं सुरक्षा की हानि हो रही है मेला लगने वाले दुकानदार किसी प्रकार का टैक्स नहीं दे रहे हैं. मेले में सामाजिक तत्वों द्वारा बहन बेटियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं भी सामने आई है अतः तत्काल मेला संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मेले को तुरंत बंद किया जाए यदि प्रशासन द्वारामांगे नहीं मानी जाती है तो मजबूरन सकल हिंदू समाज को प्रशासनिक कार्यालय का घेराव करना पड़ेगा इस अवसर पर क्या रहता था वहाँ पर उपस्थित विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष तेजेंद्र उपाध्याय जिला बलउपासना प्रमुख चेतराम गुर्जर ज़िला सह मंत्री मयंक ज़िला कोषाध्यकक्ष आनंद प्रखंड सायोजक सह मंत्री संतोष प्रकाश महेश सुनील अभिषेक राहुल पुलकित भूपेन्द्र एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे
बिना अनुमति लग रहे मीना बाजार को बंद कराने हेतु सकल हिंदू समाज ने दिया ज्ञापन