गुना | 30-जनवरी-2017 आज यहां जिला पंचायत सभाकक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से उन शहीदों की स्मृति में, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान दिया, दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। कलेक्टर श्री राजेश जैन की उपस्थिति में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर ठीक 11 बजे शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कैलाश वानखेड़े एवं अपर कलेक्टर श्री नियाज अहमद खान भी उपस्थित थे।