सारंगपुर नगर की स्ट्रीट लाइटिंग बंद कर दी गई है इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपल प्रमोद सादानी ने बताया कि पिछले 15 माह मैं लगातार प्रतिमाह की बिलिंग का चेक द्वारा भुगतान मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी को किया जा रहा है व पिछला बकाया डेढ़ करोड़ था जो कि पिछले कई वर्षों से लगातार चल रहा है उस राशि को भी हमने 15 माह मेंकरीब करीब आधा से 65 लाख तक कर दिया है साथ ही विद्युत मंडल की प्रतिमाह की बिलिंग भी एवरेज बिल से दी जा रही है जो कि हमारी खपत के हिसाब से ज्यादा है इस संबंध में कई बार विद्युत मंडल के अधिकारी व कर्मचारियों को बता चुके हैं कि आप बिलो मे सुधार करें एवरेज बिल की जगह आप मीटर रीडिंग से बिल दें वह समस्त बिलो पर लगाई गई पेनल्टी को खत्म करें जिससे नगर पालिका आप का बिलो का भुगतान कर सकें कंपनी द्वारा 15 माह में मीटर नहीं लगाया गया है एवरेज बिल के नाम पर नगर पालिका से प्रति माह भुगतान लिया जा रहा है व बिल के नाम पर अधिक राशि वसूली जा रही है जिस से अत्यधिक बोझ नगरपालिका पर पड़ रहा है इन सब को देखते हुए हमने इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री महोदय कलेक्टर महोदय को मेल के द्वारा समस्त जानकारी भेजि हे इन सब परिस्थितियों को देखते हुए नगर अत्यंत संवेदनशील शहर होने के साथ-साथ नगर में किसी भी स्थिति बिगड़ने पर समस्त जवाबदारी मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी की होगी नागरिकों को किसी भी असुविधा चोरी अन्य दुर्घटना या किसी भी विवाद को लेकर सारंगपुर में अगर कोई भी स्थिति निर्मित होती है तो उसकी समस्त जवाबदारी मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों की होगी समय रहते उच्च अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो इस स्थितियां संभालना मुश्किल होगा