शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अशोकनगर में स्कूली बच्चों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस आशय के विचार कलेक्टर श्री बी.एस.जामोद द्वारा मंगलवार को स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक स्नेह सम्मेलन के आयोजन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। कलेक्टर श्री जामोद ने कहा कि स्कूली बच्चो द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी मौलिक मॉडल तैयार कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसी तरह से निरंतर आगे बढते रहे। उन्होंने कहा वार्षिक स्नेह सम्मेलन में सभी बच्चों को बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होता है। इस वार्षिक उत्सव में सभी बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है, जिससे सुखद आश्चर्य की अनुभूति होती है। प्रदर्शनी का किया उद्घाटन कलेक्टर श्री बी.एस.जामोद द्वार उत्कृष्ट विद्यालय में बच्चों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन कर मॉडलों का अवलोकन किया गया। हाई स्कूल परीक्षा में शाला स्तर पर मेरिट आने पर पांच छात्र सम्मानित कलेक्टर श्री जामोद द्वारा हाई स्कूल परीक्षा में शाला स्तर पर मेरिट 05 टॉपर अजीत प्रजापति, अंकेश, जितेन्द्र, कृष्णपाल तथा श्यामकुमार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री हरवीर सिंह रघुवंशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री रामवीर सिंह रघुवंशी, प्राचार्य श्री अशोक पंवार, श्री अनिल खंतवाल, श्री उदयप्रताप सिसोदिया, शिक्षकगण एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे
अशोकनगर उत्कृष्ट विद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी सराहनीय एवं प्रशंसनीय - कलेक्टर