शाजापुर | 31-जनवरी-2017 मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आज सम्पन्न हुई जनसुनवाई में 65 आवेदको ने अपनी शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। जनसुनवाई डिप्टी कलेक्टर श्री के.के. मालवीय ने की। इस मौके पर महिला सशक्तिकरण अधिकारी सुश्री नीलम चौहान एवं खाद्य अधिकारी श्री भतकारिया भी मौजूद थे। जनसुनवाई में मुख्य रूप से शाजापुर के पुखराज, सलमान, गुलजार आदि ने संयुक्त रूप से आवेदन देकर एवं नामान्तरण पर लगी रोक हटाने का आवेदन दिया। इसी तरह सर्विस प्रोवाईडर्स ने भी नामान्तरण पर से रोक हटाने के लिए संयुक्त रूप से आवेदन दिया। इसी तरह शिवलाल निवासी भीमपुरा ने विद्युत मीटर लगाए बिना बिल प्राप्त होने, टुकराना के राजाराम ने गौशाला के लिए आर्थिक सहायता देने, हिरपुर बज्जा के भंवर लाल ने शीतलहर से टमाटर की फसल खराब होने, शाजापुर के शेर मोहम्मद ने बिजली का बिल माफकर कनेक्शन चालू करवाने, शाजापुर के विपिन सोनी ने बैंक द्वारा समझौता राशि नही देने, शाजापुर के सिद्धनाथ ने नामान्तरण प्रकरण कर निराकरण करने, बदलपुर के हरिचरण परमार ने सड़क पर पुलियां निर्माण में अड़चन पैदा कर रहे अतिक्रमण को हटाने, शाजापुर के रमेश चन्द्र ने कुए में डूबने से पुत्र की मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करने, बावलिया खेड़ी के नारायण एवं ग्रामीणों ने कृषकों को नहर का पानी नहीं मिलने, सतगांव के सत्यनारायण पाटीदार ने रजिस्ट्री के बाद खसरे में नाम नहीं चढ़ने, देहरी पाल के सरपंच ने नलजल योजना सुचारू रखने के लिए नया ट्यूबवेल खोदने, फूलखेड़ी के कमल ने हाथ ठेला योजना की राशि प्राप्त नहीं होने सहित अन्य आवेदकों द्वारा विभिन्न प्रकार की शिकायतों एवं समस्याओं के आवेदन दिए।