गोवा/चंडीगढ़: देश में आज साल के पहले विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग की शुरुआत हो गई है. सुबह सात बजे से गोवा में वोटिंग शुरू हो गई है, जबकि पंजाब में 8 बजे से वोटिंग शुरू है. चुनावों को लेकर गोवा और पंजाब में पूरी तैयारी है. सभी पार्टियों ने धुआंधार प्रचार अभियान चलाया है. चुनाव के नतीजे 11 मार्च को घोषित किये जाएंगे. दोनों राज्यों में एक ही चरण में मतदान हो रहा है. गोवा की 40 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह शुरू हुए मतदान के पहले छह घंटों में 53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. गोवा और पंजाब चुनाव पर बोले लालू यादव, ;बीजेपी का सफाया हो जाएगा यही संकते मिल रहे हैं. इसके बाद एक सवाल पर लालू ने कहा, अमित शाह भी कोई नेता है? गैर-राजनीतिक आदमी है पैसे का खेल करता है पंजाब में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल और आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने डाला वोट.गोवा चुनाव का पूरा ब्योरा गोवा विधानसभा की 40 सीटों के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के 251 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. 40 सीटों वाली गोवा में मतदान के लिए 1642 केंद्र बनाए गए हैं. 40 सीटों के लिए 1642 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. कुल रजिस्टर्ड मतदाताओं की संख्या 11.10 लाख है जिनमें 5.46 लाख पुरुष एवं 5.64 लाख महिला मतदाता है. मतदान का समय सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का है. पंजाब में कौन-कौन सी पार्टियां हैं चुनावी मैदान में? सत्ताधारी अकाली दल 94 सीटों पर और उसकी सहयोगी पार्टी बीजेपी 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. 117 सीटों वाली पंजाब में सत्तारुढ अकाली-बीजेपी को कांग्रेस सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़कर कड़ी टक्कर दे रही है. पंजाब में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी 112 सीटों पर चुनाव ल़ड़ रही है और उनके साथ गठबंधन में आई बैंस भाईयो की लोक इंसाफ पार्टी 5 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. आप से अलग होने वाले सुच्चा सिंह छोटेपुर की पार्टी अपना पंजाब पार्टी 77 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इसके इलावा बसपा के भी कुछ सीटों पर उम्मीदवार चुनाव मैदान में है. पंजाब में अकाली गठबंधन, कांग्रेस और आप में त्रिकोणीय मुकाबला है. 2012 में अकाली गठबंधन को 68 सीटों पर जीत मिली थी