राजगढ़ | 04-फरवरी सारंगपुर के गुलावता ग्राम पंचायत भवन में ग्रामीणों की समस्याएं, आवश्यकताएं सुनने और उनके निराकरण के बाद कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोडे ने ग्रामीणों से कहा की हमने सबकी सुनी अब वे हमारी शिकायत सुनें। जब सभी ग्रामीणों ने एक सुर से हौ साहब कह कर सहमति दी तो कलेक्टर श्री पिथोडे ने पूछा कि गांव तुम्हारा गंदा क्यों है? प्रश्न सुनते ही ग्रामीणों की गरदनें कुछ देर के लिए नीचे हो गयी और सभीजन लगभग निरूत्तर और असहज दिखे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीमति हिमानी खन्ना, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगपुर श्री रमेश पाण्डे, तहसीलदार, सरपंच एवं पटवारी सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे। ग्रामीणों से चर्चा के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को स्वस्थ्य रहने और आर्थिक रूप से सक्षम होने के लिए अपने-अपने घरों में शौचालय बनवाने, खुले में शौच के लिए नही जाने तथा व्यक्तिगत एवं घर की स्वच्छता की तरह ग्राम को भी स्वच्छ रखने की समझाईस दी। उन्होंने कहा कि सडक पर गंदा पानी नही बहे, मार्ग के किनारे कीचड और रोडी (घूरा) नही रहे। गंदे पानी की निकासी के लिए नाली बनवाई जाए। गंदगी ये बीमारियां फैलती हैं। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम की क्षमा बाई की भूमि से तत्काल अतिक्रमण (गुमठी) हटवाने, मतदाताओं के फोटोयुक्त परिचय पत्र बनवाने हेतु 7 दिवस के भीतर शिविर लगाने तथा पात्र व्यक्ति को शासन की योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को जनभागीदारी से राशि एकत्रित करने पर पुलिया हेतु राशि स्वीकृत करने का भरोसा ग्रामीणजनों को दिया। ग्रामीणों से चर्चा के दौरान ग्रामीणों द्वारा पेयजल व्यवस्था की मांग करने पर उन्होंने कहा कि 3 प्रतिशत राशि ग्रामीणजन दे तो घर-घर नल-जल पहुंचाने हेतु नल-जल योजना बनवाई जाकर शीघ्र पूर्ण कराई जाएगी। उन्होंने विद्युत समस्या की शिकायतें सामने आने पर विद्युत चोरी नहीं हो और ग्रामीणजन अपने-अपने घरों के बिलों का समय पर भुगतान करें तथा बोई गई फसल का बीमा अनिवार्य रूप से कराएं ताकि विपरीत मौसम में फसल क्षति होने पर बीमा सुरक्षा के लाभ से वे वंचित न रहें। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के हितग्राहियों की दिवार में लिखी सूची पढवाई तथा सूची में किसी संपन्न व्यक्ति का नाम तो नही है, कि भी जानकारी ग्रामीणजनों से ली।
कलेक्टर के एक प्रश्न से ग्रामीणों की झुकी गरदनें