भोपाल (मप्र). यहां के हाईप्रोफाइल मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। गर्लफ्रेंड का मर्डर कर उसकी लाश को बक्से में डालकर सीमेंट का चबूतरा बनाने वाले आरोपी ने अपने मां-बाप की हत्या करने की बात भी कबूल की है। आरोपी उदयन दास (32) ने शनिवार को पुलिस पूछताछ में यह खुलासा किया। उसने बताया कि रायपुर में 2011 में माता-पिता की हत्या करने के बाद उसने उनकी लाश घर के आंगन में ही गाड़ दी थी पश्चिम बंगाल के बांकुरा में रहने वाले देवेंद्र कुमार शर्मा की बेटी आकांक्षा उर्फ श्वेता (28) की 2007 में उदयन नाम के लड़के से ऑरकुट पर दाेस्ती हुई थी। - जून 2016 में घर से नौकरी करने की बात कहकर अाकांक्षा भोपाल आ गई। यहां वह उदयन के साथ रहने लगी। उसने परिवारवालों को बताया कि मैं अमेरिका में नौकरी कर रही हूं। - जुलाई 2016 के बाद आकांक्षा के परिवारवालों से बात होनी बंद हो गई। भाई ने नंबर ट्रेस कराया तो लोकेशन भोपाल की निकली। - परिवार के लोगों को शक था कि आकांक्षा उदयन के साथ रह रही है। दिसंबर 2016 में आकांक्षा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई। - एक महीने की जांच के बाद पुलिस उसके ब्वॉयफ्रेंड उदयन के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। - पूछताछ में उसने आकांक्षा की हत्या की बात कबूली।