मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक जर्नलिस्ट ने अपनी बीमार पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद फांसी लगा ली। उसकी पत्नी लंबे समय से बीमार थी। घटनाक्रम संभवत: गुरुवार का बताया जाता है। शुक्रवार देर रात मामले का खुलासा हुआ पत्नी का सिर इतनी जोर से दीवार से मारा कि एक आंख बाहर निकल आई... -थाना प्रभारी अरविंद कुजूर के मुताबिक, जर्नलिस्ट श्रीकांत शर्मा(40) अपनी पत्नी प्रियंका के साथ सन सिटी कॉलोनी में एक किराये के मकान में रहता था। वहीं पास में दूसरी कॉलोनी में श्रीकांत और प्रियंका के परिजन रहते हैं। -दो दिनों से श्रीकांत का मोबाइल बंद पड़ा था। शुक्रवार शाम प्रियंका की मां माया शुक्ला उसे ढूंढते घर आई। जब दरवाजा नहीं खोला गया, तो उन्होंने खिड़की से झांककर अंदर देखा। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। -श्रीकांत पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने फौरन पुलिस को सूचित किया। -शुक्रवार देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि, कमरे में पलंग पर प्रियंका का शव पड़ा पड़ा हुआ था। वह बेहद कमजोर नजर आ रही थी। -पुलिस का अंदेशा है कि श्रीकांत ने घटनावाले दिन प्रियंका के साथ बेरहमी से मारपीट की होगी। दीवार पर खून के छींटे लगे हुए थे। माना जा रहा है श्रीकांत ने प्रियंका का सिर जोर से दीवार से मारा होगा। इससे उसकी दायीं आंख बाहर निकल आई थी। उसकी पीट भी काली पड़ी हुई थी। -प्रियंका को मारने के बाद श्रीकांत ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। शनिवार को दोनों की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी गईं।