रायपुर. भोपाल में गर्लफ्रेंड की हत्या कर मकान में दफन करने वाले उदयन दास के रायपुर वाले मकान में रविवार को खुदाई के दौरान हड्डियां और एक खोपड़ी मिली। एक गोल्ड चेन भी बरामद की गई। शक है कि चेन और खोपड़ी उदयन की मां की खोपड़ी हो सकती है। आरोपी ने कबूल किया था कि वो अपने माता-पिता को भी मारकर रायपुर वाले मकान में दफन कर चुका है। पुलिस उसे लेकर रायपुर पहुंची थी। उसकी निशानदेही पर ही यहां खुदाई की गई। अब पुलिस का कहना है कि हड्डियों को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद ही तय होगा कि ये उदयन के पैरेंट्स की हैंदाई के दौरान एक बोरी मिली है, जिसमें कुछ कपड़े और हाथ के पंजे की हड्डियां मिली। - कुछ औजार मिले हैं। माना जा रहा है कि इनका इस्तेमाल उदयन ने गड्ढा खोदने में किया होगा। - बताया जा रहा है कि उदयन ने मां-बाप की हत्या सिर्फ इसलिए की, क्योंकि वे उसे नशा और फिजूल खर्च करने से रोकते थे। - उधर, बंगाल पुलिस ने मीडिया के सामने दावा किया है कि उदयन साइको नहीं है।
गर्लफ्रेंड को चबूतरे में दफनाने वाले आरोपी ने कबूला मां-बाप का मर्डर रायपुर के घर में खुदाई के दौरान हड्डियां मिलीं