भोपाल : , फरवरी 6, 2017, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व विधायक एवं खण्डवा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री हुकुमचंद यादव के निधन पर गहन दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा कि स्व.यादव लोकप्रिय और कर्मठ राजनेता थे। उन्होंने विभिन्न पद का दायित्व बखूबी निभाया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिजनों को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।