राजगढ़ | 06-फरवरी-2017 कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोडे ने जिले के समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले की समस्त नगरीय निकायों में 8 फरवरी‘2017 को नगरोदय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इन सम्मेलनों में जिस विभागीय अधिकारी की तैनाती की जाए वह वहां पूरे समय उपस्थित रहे और जिओ टेग फोटो भेजे। उन्होंने यह निर्देश आज यहां जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन सहित विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुख मौजूद रहे। उन्होंने भू-अर्जन, विस्थापन एवं विकास की समीक्षा के दौरान विकास विभागों को निर्देशित किया कि ऐसी ग्राम पंचायतें जो डूब प्रभावित क्षेत्र हैं और उनका कोई ग्राम डूब में नही आ रहा है और प्रभावित नही हैं तो वहां विकास के कार्यो और हितग्राहीमूलक योजनाओं को रोका नहीं जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 20 फरवरी‘2017 को जिले के समस्त अनुविभागीय कार्यालयों (राजस्व), जनपद कार्यालयों,, जिला पंचायत कार्यालय सहित जिले के समस्त कार्यालयों का आई.एस.ओ. प्रमाणीकरण के लिए निरीक्षण होना है। सभी विभागों के कार्यालय प्रमुख यह सुनिश्चित करें कि उनका कार्यालय आई.एस.ओ. प्रमाणीकरण हो जाए। इस अवसर पर उन्होंने समय-सीमा के लंबित पत्रों, जनसुनवाई, प्रभारी मंत्री के पत्रों, जनशिकायत प्रकोष्ठ, कलेक्टर की कलम से एवं सी.एम. हेल्पलाईन के लंबित पत्रों-आवेदनों एवं शिकायतों कि समीक्षा की तथा शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
नगरोदय सम्मेलन 8 को तैनात अधिकारियों को भेजनी होगी जिओ टेग फोटो समय-सीमा बैठक में दिए गए निर्देश