प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन दीपोत्सव के रूप में मनाया
तलेन
आशीर्वाद का दीया' अभियान के तहत उगल नदी स्थित सतगुरु आश्रम पर दीपों की रोशनी जगमगाई। सद्गुरु आश्रम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर तलेन में दीप प्रज्वलित कर उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव, मंडलअध्यक्ष विजयसिंह रुहेला, नायब तहसीलदार मनोज शर्मा, सीएमओ, पार्षदगण, पत्रकार व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका तथा वरिष्ठजन ने दीप जलाकर पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई।