विमान मे विराजित होकर जल विहार को निकले ठाकुर जी
तलेन जल झूलनी एकादशी के अवसर पर भगवान का विमान बड़े ही धूम धाम से निकाला गया यह विमान यात्रा नगर के मंडलोई पुरा से भजन कीर्तन के साथ शुरू हुआ जिसमे माली पुरा बड़ा मंदिर चौधरी पुरा माहेश्वरी मंदिर सहित सभी मंदिरो के विमान शामिल हुए यह विमान यात्रा गाँधी चौक होते हुए बड़े गणेश मंदिर पर सभी विमानो की आरती की गयी वही विमान यात्रा मे भजन कीर्तन करते हुए नागरिक गण चल रहे थे वही विमान उगल नदी पहुंचा जहाँ हिन्दू उस्तव समिति व अध्यक्ष द्वारा भगवान के विमान की पूजा आरती की गयी व मंदिर पूजारियो का स्वागत सम्मान किया गया प्रसाद वितरण हुआ व भगवान को जल विहार करवाया गया नगर के सभी मंदिरो पर भगवान के विमान का झूला डाला गया व झूला झूलाया गया इस मौके पर सेकड़ो की संख्या मे धर्म प्रेमी नागरिक गण उपस्थित थे वही ग्राम मिर्जापुर मे भी भगवान का विमान बड़े ही धूम धाम से निकाला गया |