भोपाल। भोपाल में प्रेमिका की हत्या के बाद लाश पर चबूतरा बनाने वाले उदयन ने रानी(परवर्तित नाम) नाम की एक अन्य लड़की को अपने प्रेम जाल में फांस रखा था। आकांक्षा की हत्या के बाद उदयन ने रानी को शादी के लिए प्रपोज किया था। लेकिन, उसने शादी से इंकार कर दिया था इस वजह से उदयन ने उसे भी मारने की योजना बना ली थी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आकांक्षा की मौत के पहले से ही आरोपी एक अन्य लड़की से संपर्क में था। रानी उसके बचपन की दोस्त थी, जिसके साथ वह इन दिनों घूम-फिर रहा था। रानी की फेसबुक फ्रेंडलिस्ट में भी उदयन शामिल है, जिसने उसकी कुछ तस्वीरों पर कमेंट भी किए हैं