नई दिल्ली.लाल किले के एक कुएं में 5 मोर्टार और 44 कारतूस मिले हैं। इससे सिक्युरिटी एजेंसीज हरकत में आ गई हैं। पुलिस के एक सीनियर ऑफिशियल ने बताया कि स्मारक की साफ-सफाई के दौरान इनकी बरामदगी हुई, जिसके बाद NSG को इन्फॉर्म किया गया।

लिस के मुताबिक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) लाल किले के कुओं की साफ-सफाई करवा रही है। - इसी दौरान शनिवार शाम पब्लिकेशन बिल्डिंग के पीछे एक कुएं से 44 जिंदा कारतूस और 5 मोर्टार मिले। इनके अलावा कारतूसों के 87 खोल भी बरामद हुए। - जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई और NSG और आर्मी को इन्फॉर्म किया गया। एनएसजी के ऑफिशियल्स ने वहां पहुंचकर मोर्टार की जांच की।