भोपाल। छतरपुर  मध्य प्रदेश के छतरपुर में खनन माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान युवा IAS सोनिया मीणा (SDM राजनगर) पर बंदूक तानकर गालियां बकते हुए ट्रैक्टर छुड़ाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है उत्खनन के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए हैं SDM -IAS सोनिया मीणा खनन माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं। घटना के अनुसार, बुधवार को वे सुबह करीब 6.30 बजे खदानों की चेकिंग के बाद वापस लौट रही थीं। -शाम करीब 4 बजे जिले के बमीठा थाने से कुछ दूरी पर उन्हें अवैध रेत से भरा एक ट्रैक्टर जाते दिखा। -SDM ने ट्रैक्टर रुकवाया और पूछताछ के बाद उसे थाने के जाने के लिए एक नगर सेवक भगवंत सिंह को उस पर बैठा दिया। -इस पर ट्रैक्टर चालक अर्जुन सिंह बुंदेला(दुराया) ने SDM पर बंदूक तान दी। उसने मां-बहन की गालियां देते हुए नगर सेवक को ट्रैक्टर से उतारा। फिर ट्रैक्टर लेकर चला गया। -घटना के बाद SDM सीधे बमीठा थाने पहुंचीं। मामले की जानकारी लगते ही TI एसपी सिंह सिसौदिया, SDOP इसरार अंसारी थाने पहुंचे।

-इस मामले के बाद SDM के चेहरे पर घबराहट साफ नजर आई। वे बदनामी के डर से मीडिया से बचती रहीं। -हालांकि सिपाही नरेश चौहान ने माना कि, ट्रैक्टर चालक ने जबर्दस्ती की, तो वो उससे भिड़ा। लेकिन जब उसने बंदूक तानी तो वो कुछ नहीं कर सका। -भगवंत सिंह के मुताबिक, हम निहत्थे थे , इसलिए कुछ नहीं कर सके। - उधर, TI एसपी सिंह सिसौदिया और SDOP इसरार मंसूरी घटना के बाद भागे-भागे थाने पहुंचे। SDM को धमकाने और गाली-गलौंज का मामला सामने आया है। मामले में FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। - ललित शाक्यवार, SP छतरपुर