भोपाल .लिव-इन पार्टनर और माता-पिता की हत्या के आरोपी उदयन दास को बांकुरा (पश्चिम बंगाल) कोर्ट ने 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उधर, रायपुर पुलिस टीम उदयन की मां इंद्राणी दास और पिता वीके दास की हत्या मामले की जांच के लिए बुधवार को भोपाल पहुंची। वहीं, भोपाल पुलिस उदयन के मोबाइल से मिले लड़कियों के नंबर की जांच भी कर रही है। अब तक पता चला है कि उदयन की 12 गर्लफ्रेंड थीं। इनमें से 2 के ही बारे में मालुम चल सका है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रायपुर और भोपाल पुलिस मिलकर उदयन के साकेत नगर स्थित घर में पड़ताल करेंगी। - रायपुर पुलिस का अनुमान है कि भोपाल स्थित घर से वीके दास और इंद्राणी दास की बैंक डीटेल और प्रॉपर्टी का ब्योरा मिल सकता है। - इस जानकारी के आधार पर पुलिस उदयन से ट्रिपल मर्डर केस के साथ ही साथ प्रॉपर्टी, बैंक बैलेंस सहित अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ करेगी