उमरिया । कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने शहर के सौदर्यीकरण हेतु अधिकारियों , नागरिकों तथा प्रबुद्ध जनों की संयुक्त बैठक ली, जिसमें प्रस्ताव रखा गया कि घर के अंदर की तरह घर के बाहर की दीवारों को भी सजाएं ताकि शहर मे आने वाले बाहर के लोगों के लिए प्रेरणादायक बन सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ला, अपर कलेक्टर श्री मंगल ंिसंह मरावी एसडीएम बांधवगढ श्री ऋषि पवार, सीएमओ अनिल दुबे, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री बालेंद्र शुक्ला, सुषील मिश्रा, संतोष द्विवेदी, सुरंेद्र त्रिपाठी, अरूण त्रिपाठी, कौषल विष्वकर्मा, राजा तिवारी, पुष्पराज सिंह, मेंहदी हसन, आषीष स्वामी, बाला सिंह तेकाम, दीपम दर्दवंषी, महेष गुप्ता, सेठ चिम्मनलाल, कीर्ति सोनी, नारायण दुबे सहित नगर के अन्य प्रतिष्ठित एवं उत्साही जन उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने कहा कि पूरे नगर का सौदर्यीकरण जन सहयोग से किया जाना है, इसके लिए स्वच्छता, साफ सफाई एवं सड़क के किनारे की समस्त दीवारों का रंग रोगन करते हुए ट्रायवल आर्ट, कला, संस्कृति एवं जिले की पहचान बनाये रखने के लिए पेन्ंिटग कराई जाएगी। इसमें नागरिकों, कलाकारों, नगर पालिका आदि लोगों का सहयोग लिया जाएगा।
कलेक्टर ने कहा कि प्रथम चरण में अस्पताल से लेकर रणविजय चौक तक की दीवारों का कार्य आज 10 फरवरी को प्रातः 7 बजे से प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें बाउण्ड्रीवाल की पुताई मरम्मत एवं पेंट आदि की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा की जाएगी और कलाकारों द्वारा 500 रू0 प्रतिदिन के मानदेय पर पेटिंग का कार्य किया जाएगा। नगर में सौदर्यीकरण की जागरूकता जन जन में फैलाने के लिए इस कार्य को अभियान के रूप में लिया जाएगा जिसमें नागरिक एवं अधिकारी तथा युवा वर्ग एक साथ कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज करेंगे।
सिविल सोसायटी में दीपम दर्दवंषी , कीर्ती सोनी, संतोष द्विवेदी, शेख रसूल तथा अरूण त्रिपाठी और पेटिंग की देख रेख हेतु बाला सिंह तेकाम एवं आषीष स्वामी को रखा गया है। इसी तरह महेष गुप्ता एवं कीर्ती सोनी युवाओ की टोली बनाकर सफाई हेतु लोगों ेमे जागरूकता का वातावरण निर्मित करेगे।
कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने कहा कि सगरा मंदिर स्थित तालाब को पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें जिला प्रषासन , सीएमओ नगर पालिका , पत्रकार एवं नागरिकों की सहभागिता ली जाएगी। इसी तरह कृष्ण ताल का समतलीकरण कराकर हाकी का मैदान विकसित किया जाएगा इसकी जिम्मेदारी स्वयं कलेक्टर ने ली है।
जिले के समस्त छात्रावास आश्रमों की साफ सफाई भी इस अभियान के दौरान सहायक आयुक्त एवं डीपीसी करायेगे। पुलिस थानों एवं चौकियों की साफ सफाई के अलावा परिसर की दीवारों के अंदर बाहर पेन्टिंग आदि कराने की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने ली है।
पुलिस अधीक्षक श्री शुक्ला ने नगर के सौदर्यीकरण अभियान ंमे अपनी सहमति जताते हुए कहा कि प्रथम चरण में जिस कार्य को हाथ मे लिया जाए उसे माडल के रूप में विकसित करें ताकि उसे देखने के बाद हर व्यक्ति के मन में साफ सफाई के प्रति रूझान बढ़े।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री मंगल सिंह मरावी, संतोष द्विवेदी, पुष्पराज सिंह, महेष गुप्ता, अरूण त्रिपाठी, मेंहदी हसन, चिम्मनलाल, नारायण दुबे, सहायक आयुक्त सहित अन्य उपस्थित जनों ने नगर की स्वच्छता एवं सौदर्यीकरण हेतु अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।