लखनऊ: आज पश्चिमी यूपी के 15 ज़िलों की 73 सीटों पर मतदान जारी है. करीब 2 करोड़ साठ लाख वोटर कुल 839 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे, इन उम्मीदवारों में 77 महिलाएं भी शामिल हैं. 73 सीटों के लिए 26,823 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं और सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की 826 कंपनियां तैनात की गई हैं. पोलिंग बूथों पर सुबह से ही भीड़ है.
यूपी चुनाव: पश्चिमी यूपी की 73 सीटों पर वोटिंग जारी