उमरिया । आदिवासी एवं वनांचल उमरिया जिला कला एवं संस्कृति में आदिकाल से ही ख्यातिलब्ध रहा है। आधुनिक युग में बढ़ती आबादी के साथ साथ वन, वन्य प्राणी एवं संस्कृति विलुप्त सी हो रही थी । कलेक्टर श्री अभिषेक ंिसंह ने इस दिषा में कदम बढ़ाते हुए जिले के प्रबुद्ध जनों, व्यापारियों , कलाकारों , अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की संयुक्त बैठक ेमें कला एवं संस्कृति को बढ़ाने एवं  अक्षुण्य बनाये रखने की दिषा में कारगर कदम उठाते हुए नगर की समस्त शासकीय दीवारों पर आदिवासी कलाकृतियों को रंग बिरंगी तस्वीरों से चित्रांकित करने का निर्णय लेते हुए कार्य प्रारंभ कर दिया है।

      प्रथम चरण में अस्पताल से लेकर रणविजय चौक के सड़क के दोनो किनारें बनी दीवारों में कलात्मक तस्वीरों का चित्रण किया गया है, जिसमें उमरिया, अनूपपुर , शहडोल , डिण्डौरी आदि जिलो के कलाकार अपनी हुनर का जादू दिखा रहे है। जनभागीदारी के इस कार्य में कई समाज सेवी संगठनों तथा नागरिकों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है, जिसमें मानवाधिकार एसोसिएषन से राहुल अग्निहोत्री, कीर्ति सोनी, वैष्य महासभा से महेष गुप्ता , रिषी रिछारिया, सुषील नामदेव, विष्णु द्विवेदी, पारसनाथ शर्मा, डा राम प्रकाष झा, अभिषेक अग्रवाल, सचिन गुप्ता, विवेक गुप्ता, दीपम दर्दवंषी, कपिल शर्मा, कायस्थ समाज की ओर से राजेंद्र निगम, आभा निगम सहित अन्य लोगों ने भी बढ चढकर भागीदारी निभा रहे है।

      इस रंग बिरंगी तस्वीरों से आदिवासी कलाकृतियों को जहां बढ़ावा मिलेगा वहीं नगर की सुंदरता में ये कलाकृति चार चांद लगायेगी साथ ही आदिवासी कलाकारों को रोजगार भी मुहैया हो रहा है और उनकी कला का प्रदर्षन भी सुलभ हुआ है। जिला प्रषासन के इस निर्णय की नागरिकों ने प्रषंसा की है।

      रंग बिरंगी दीवारों को देखने के लिए शहर के नागरिकों सहित अन्य जिलों से आने वाले नागरिकों के लिए ये दीवारे यादगार के रूप में जानी जा सकेगी। ं कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने जिले के प्रबुद्ध नागरिको ंसे अपील की है कि जन भागीदारी के इस कार्यक्रम में आगे आकर तन मन धन से नगर के सौदर्यीकरण में अपना सहयोग प्रदान करे।

क्र062