कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे ने जिले भर से आए लोगों की समस्याओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आए औबेदुल्लागंज जनपद के ग्राम नीलगढ़ निवासी कृषक श्री संतराम, मेघराज, चेन सिंह तथा गोपाल सिंह सहित अन्य कृषकों ने कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे को आवेदन देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत डुगरिया के सरपंच एवं सचिव ने हेराफेरी कर कृषि भूमि समतलीकरण के लिए हमारे नाम से राशि निकाल ली है। कृषकों ने बताया कि ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव ने हम लोगों के नाम से कृषि भूमि पर समतलीकरण के वास्ते फर्जी प्रकरण बनाकर प्रत्येक कृषक के नाम से लगभग 40 हजार रूपए आहरण किए हैं। कलेक्टर श्रीमती वालिम्बे ने औबेदुल्लागंज जनपद सीईओ को इस संबंध में शीघ्र जांच करते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
रायसेन सरपंच, सचिव ने फर्जी प्रकरण तैयार कर किसानों के नाम से निकाली राशि कलेक्टर ने जांच कर शीघ्र कार्यवाही करने के दिए निर्देश