राजगढ़ | 14-फरवरी-2017 जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान जिले के दूर-दराज अंचलों से आए 300 आवेदकों द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोडे के समक्ष प्रस्तुत किए गए। उन्होंने आवेदकों से चर्चा की तथा समस्याएं जानी और उनका निराकरण मौके पर ही कर दिया। जनसुनवाई के पूर्व टेलीजनसुनवाई में 17 टेलीफोनकर्ता द्वारा मोबाईल नंबर 7247555211 पर अपनी-अपनी समस्याएं बताई गई और उसका निराकरण कराया गया। जनसुनवाई के अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेश जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवीण प्रजापति सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे। आवेदकों एवं टेलीफोनकर्ताओं में आर्थिक सहायता, उपचार हेतु सहायता, पारिवारिक विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन नहीं मिलने, बीमारी सहायता, आदि से संबंधित आवेदन शामिल रहे। जनसुनवाई में पेट में पानी भरने की बीमारी से पीडित नयापुरा जामुनिया की कान्ताबाई को उपचार हेतु जाने के लिए रेडक्रास से 5000 रूपये की राशि कलेक्टर द्वारा प्रदान की गई। b
राजगढ़ टेली जनसुनवाई में 17 ने बताई समस्याएं जनसुनवाई मे आए 300 आवेदक