अशोकनगर | 16-फरवरी-2017 राज्य निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला अशोकनगर के नगर परिषद ईसागढ के आम निर्वाचन 2016 में उत्कृष्ट कार्य करने पर तत्कालीन उपजिला निर्वाचन अघिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री ए.के. चांदिल को उत्कृष्ट कार्य करने पर रियल स्टेट नियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अंटोनी डिसा ने राज्य निर्वाचन आयोग के स्थापना पर आयोजित फीड बैक सत्र में सम्मानित किया। पूर्व मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष मध्यप्रदेश भू-सम्पदा विनायमक प्राधिकरण श्री अंटोनी डि सा ने राज्य निर्वाचन आयोग के 23वें स्थापना दिवस पर कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष होने के साथ ही निष्पक्ष दिखना भी जरूरी है। श्री डिसा ने कहा कि गत 3 वर्ष में आयोग ने अपनी कार्य-प्रणाली में उल्लेखनीय परिवर्तन किया है। उन्होंने कहा कि सत्र में निर्वाचन के दौरान आयी चुनौतियों से निपटने के तरीकों को शेयर करें। इससे आने वाले निर्वाचन में लाभ मिलेगा।
नगरपरिषद चुनाव मे उत्कृष्ट कार्य करने पर अपर कलेक्टर पुरस्कृत