राजगढ़ | 16-फरवरी-2017 कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोडे द्वारा खीमाखेडी एवं राजलीबे डूब प्रभावित क्षेत्र प्रभावितों के विस्थापन एवं पुनर्वास हेतु स्थल का निरीक्षण किया गया। प्रभावितों से चर्चा की गई। इस मौके पर जल संसाधन विभाग के अधीक्षण यंत्री श्री ए.के. जैन साथ रहे। इस दौरान उन्होंने सिंचाई परियोजना के इंजीनियरों को निर्देशित किया कि विस्थापितों के पुनर्वास स्थलों पर सीमेन्ट कांक्रीट की पक्की सडकें प्राथमिकता से बनाई जाएं। विद्युत खम्बे लगाए जाएं। निर्माण कार्य तेज गति से किए जाएं एवं पानी के लिए टेंकरों की संख्या बढाई जाए। इस दौरान डूब प्रभावित क्षेत्र के प्रभावितों द्वारा आवासीय भू-खण्ड की आवश्यकता बताई।