उमरिया । राज्य सरकार की पहल पर ’’मिल बॉंचे मध्यप्रदेश’’ कार्यक्रम का आयोजन 18 फरवरी 2017 कोजिलेके 1174 विद्यालयों पर आयोजित किया जावेगा।जिला प्रशासन द्वारा मिल बॉचे मध्यप्रदेश के लिए समस्त तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। कलेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि मिल बॉचे मध्यप्रदेश के अन्तर्गत पंजीयन की कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है।जिले के चिन्हित विद्यालयों में सभी वर्गो के प्रतिनिधि मिल बॉचे मध्यप्रदेश कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपनी महती भूमिका का निर्वहन करेंगे।जिसमें कक्षा 8वीं तक के छात्र-छात्राओं के भाषा ज्ञान को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किए जावेंगे।इसी प्रकार मिल बॉचे मध्यप्रदेश कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले की 1174 प्राथमिक एवं  माध्यमिक विद्यालयों में वालिन्टियरों का पंजीयन किया जाकर उन्मुखीकरण की दिशा में कार्यवाही पूर्ण की जाच की है।शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के वालिन्टियरों को विकासखण्ड/ जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर उन्मुखीकरण का दायित्व सौंपा गया है। मिल बॉचे मध्यप्रदेश कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय परिसर, शौचालय आदि स्वच्छ एवं निर्मल होने की दिशा मंें विद्यालय प्रबंधन द्वारा भवन की साफ-सफाई व आकर्षक रंगाई-पुताई को बेहतर बनाने के प्रयास किए गए है। इसी प्रकार प्रत्येक ग्रामपंचायत, नगरपंचायत, नगरपालिका अन्तर्गत समस्त प्राथमिक/माध्यमिक शालाओं को वाटर फिल्टर एवं व्हाईट बोर्ड मार्कर सहित अन्य व्यवस्थायें की गई है। विद्यालयों में रंगोली बनाने की  भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

            इस अवसर पर विद्यालयों के छात्रों को विशेष भोज दिया जायेगा जिसमें मिल बांचे कार्यक्रम में उपस्थित समस्तजन  सम्मिलित रहेगें।कार्यक्रम के दौरान  जिले की सभी विद्यालयों में बाल सभा का आयोजन किया जायेगा तत्पष्चात बच्चों द्वारा नकल विरोधी रैली निकाली जावेगी।मिल बॉचे मध्य प्रदेश के कार्यक्रमों में शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, समाज सेवियों को आमंत्रित करने की व्यवस्था विभागीय अधिकारी एवं शालाओं के प्रधानाध्यापको द्वारा सम्मानपूर्वक आमंत्रित करने के कार्य को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

            उल्लेखनीय है कि जिले में 1458 लोगों ने मिल बांचे मध्यप्रदेष के लिए अपना पंजीयन कराया है जिसमें 834 शासकीय अधिकारी कर्मचारी एवं 820 अन्य लोग शामिल हैं।  कलेक्टर जनप्रतिनिधियों से अपीलकी है  िक वे अपने पंजीकृत शाला में उपस्थित होकर बांचे कार्यक्रम को अन्ति मरूप दें।उन्होने अधिकारियेां कर्मचारियेां को निर्देषित किया है  िक वे पंजीकृत शाला में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर पढाने का कार्य तो करें ही वहीं छात्रों के मध्यान्ह भोजन में भी अपनी सहभागिता दर्ज करायें।

%MCEPASTEBIN%