बड़वानी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथी 30 जनवरी से आशाग्राम ट्रस्ट बड़वानी द्वारा मद्य निषेध संकल्प रथ का जन जागरूकता अभियान का समापन शुक्रवार को राजघाट पर समापन हुआ। रथ यात्रा के तहत् चिन्हित नर्मदा तटीय ग्रामो में नशामुक्ति अलख जगाई जा रही है तथा रेवा तट से पांच किलोमीटर का क्षेत्र नशा निषेध क्षेत्र घोषित करने के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के संदेश को प्रसारित करने का भी कार्य किया जा रहा है। आशाग्राम ट्रस्ट बड़वानी के अध्यक्ष श्री हीरालाल शर्मा एवं ट्रस्ट के सचिव डॉ. एस.एन. यादव ने बाताया कि नर्मदा सेवा यात्रा के महान् जनअभियान के मंथन से घोषित रेवा तट को नशा निषेध क्षेत्र एक साहसिक व जनहितैषी पहल है जिसे व्यापक कर प्रदेश को भी नशा निषेध घोषित करना चाहिए। उन्होने बताया कि लोगों को मद्य निषेध संकल्प लेकर घर-घर में यह संलल्प पहुंचाना होगा तभी हम नशामुक्ति राज्य की सार्थक पहल के सहभागी बन सकते हैं। मद्य निषेध संकल्प रथ द्वारा भीलखेड़ा, राजघाट, कुकरा बसाहट, एकलरा बसाहट, कसरावद, पिपलुद, पिपरी, मोहीपुरा, छापरी, आवल्दा, बगुद इत्यादि स्थानों पर भ्रमण कर नशामुक्त समाज बनाने की जागृति लाई जा रही है। इस अवसर पर रथ के सहभागी सचिन दुबे, मणीराम नायडू, हिमांशु बाबले, रमेश यादव, मुकेश, भेरूलाल यादव आदि उपस्थित थे।