देवास | 19-फरवरी-2017 मछली पालन विभाग जिला देवास द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत आज ग्राम सिरालिया में शिविर का आयोजन किया गया। नर्मदा नदी किनारे बसे वंशानुगत मछुवारे ग्राम सिरालिया,राजोर में 10 दिवसीय मछुआ प्रषिक्षण ,परिचय पत्र , फशला जाल,घुमाव जाल, तराजू, बॉट का निःशुल्क वितरण आशीष शर्मा विधायक खातेगांव, द्वारा किया गया। सहायक संचालक मत्स्यउद्योग बी एस मीणा ने इस अवसर पर बताया कि प्रशिक्षण से स्थानीय मछुआरों के कौशल में वृद्धि होगी । शासन द्वारा दी गई मत्स्याखेट की सामग्री से वे अधिक सुगमता से अपना रोजगार कर सकेंगे।