उमरिया। अपने बड़े पापा के घर आई नाबालिक युवती को घर से बहला फुसलाकर देर रात पहले तो आरोपी युवक ने अपहरण कर लिया और बाद में उसकी अस्मत लूटकर दूसरे प्रदेश में उसे मोटी रकम लेकर बेच दिया पुलिस ने इस अपराध में शामिल सभी तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष सोमवार को करीब 4 बजे पेश किया है बताया जाता है कि गत माह 29 जनवरी को रात करीब 8 बजे नाबालिक युवती शोैंच के नाम से घर से बाहर गई थी उसके बाद दुबारा वह वापस घर को नही आई जिसके बाद परिजनों ने युवती की तलाश गांव सहित नात रिश्तेदारों के यहां कई दिनों तक की परंतु युवती की कोई पतासाजी न मिलने पर परेशान परिजनों ने 14 फरवरी को इसकी शिकायत थाना चंदिया में की। जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले पर गंभीरता बरतते हुए पास्को एक्ट के तहत मामला कायम कर जांच में लिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने इस मामले की जांच में सर्वप्रथम परिजनों से युवती का मोबाइल नं लिया और उसे ट्रेस किया बताया जाता है कि पुलिस की जांच मोबाइल न. के ट्रेस के बाद बढी जिसके बाद यह पता चला कि युवती की मनीष पिता रामसेवक कुशवाहा निवासी बेहडी खुर्द थाना बड़वाड़ा से खुब बात चीत होती थी जिसके बाद पुलिस युवक की पतासाजी कर किसी तरह उस तक पहुंची जो अब कटनी में रह रहा था पुलिस ने युवती के बारे में जब उससे बात की तो पहले तो वह सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि युवती को मै नही जानता। इस मामले में पुलिस ने युवक पर सख्ती बरती तब जाकर आरोपी युवक ने जो कहानी सुनाई वह पुलिस के भी रोंगटे खड़े करने वाली कहानी थी।
दरअसल आरोपी प्रेमी मनीष ने शादी का झांसा देकर पीडित युवती का अपहरण कर लिया और बाद में पीडित युवती के आबरू से खिलवाड़ कर उसे मोटी रकम लेकर उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी राकेश पिता हरिओम अग्रवाल उम्र 25 वर्ष को मोटी रकम ले बेच दिया बताया जाता है कि आरोपी प्रेमी ने पीडित युवती को बेचने से पूर्व जबरदस्ती कई बार उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ किया पीडित युवती को बेचने के बाद वह फिर से कटनी पहुंच गया और शायद फिर से किसी नए शिकार की तलाश करने लगा तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने इस मामले में बड़वारा निवासी रामनारायण पिता भृगुनाथ कुशवाहा की भी गिरफ्तारी की है जिस पर पैसे के लेन के आरोप बताए जा रहे हैं सभी तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 363,366 ए,364 ए,372,373,376,120 बी,आइ्र्रपीसी एवं 4/6 पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।
नाबालिक प्रेमिका की अस्मत लूट मोटी रकम ले बेच दिया
22 दिनों बाद बेटी को देख परिजन हुए भावविभोर
तीनों आरोपियों को न्यायालय में किया पेश