बुरहानपुर | 21-फरवरी-2017 जिले की फतेहपुर रेत खदान की ई-नीलामी आगामी 1 मार्च 2017 को प्रातः 11 बजे से एक बजे तक ई-ऑक्शन के माध्यम से की जाना हैं। जिसकी निक्षेपित अमानत राशि 25 फरवरी 2017 को सांय 5 बजे तक जमा की जा सकती है। खनिज अधिकारी श्री अशोक सिंगारे ने बताया कि इच्छुक बोलीकर्ता किसी भी समय में ऑनलाईन पोर्टल www.mpeproc.gov.in पर विस्तृत सूचना एवं खदान संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते है। साथ ही संबंधित खदान का अवलोकन किसी भी कार्यदिवस में किया जा सकता हैं।
रेत खदान की ई-नीलामी 1 मार्च को होगी